मुज़फ्फरनगर: आर्य समाज मंदिर में इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रकरण को लेकर सर्व समाज ने बैठक की, कहा- 18 फरवरी को नहीं होगा आंदोलन
आर्य समाज मंदिर में सर्व समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें निर्णय लिया गया की 18 फरवरी को इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रकरण को लेकर आंदोलन को निरस्त कर दिया गया है।इस अवसर पर पंजाबी समाज के अध्यक्ष अंकुर दुआ ने कहा कि बच्चों की परीक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है और जल्द ही परीक्षा के बाद एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।