मुज़फ्फरनगर: खालापार थाना क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला ने दबंगों पर मकान पर कब्जा करने का लगाया आरोप, SSP कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
थाना खालापार निवासी एक बुजुर्ग महिला जमीला के द्वारा एसएसपी अभिषेक सिंह को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताएं कि कुछ खालापार के दबंग लोगों के द्वारा उनके मकान पर कब्जा कर लिया है। जिसको लेकर लगातार उसके द्वारा अधिकारियों के चक्कर काटे जा रहे हैं लेकिन कोई भी उनके सुनने वाला नहीं है बुजुर्ग महिला ने कहा कि जल्द ही उसके मकान को खाली कराया जाए।