मुज़फ्फरनगर: संधावली के निकट रेलवे पटरी पर आत्महत्या करने के लिए लेटे युवक को सिविल लाइन पुलिस ने बचाया, युवक कर्ज से था परेशान
संधावली के निकट रेलवे पटरी पर कर्ज से परेशान खालापार निवासी एक युवक आत्महत्या करने के लिए लेट गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दबे पाव रेलवे पटरी पर पहुंचकर युवक को बचा लिया। जहां पर युवक ने बताया कि वह कर्ज से परेशान है और उसे लगातार लोगों के द्वारा परेशान किया जा रहा है इसलिए वह आत्महत्या करने आया है