चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ कलेक्टरेट पर देर रात हुआ सड़क हादसा, जनहानि नहीं
चित्तौड़गढ़ में शुक्रवार रात 11:21 बजे कलेक्ट्री चौराहे पर एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक चौराहे से टर्न ले रहा था, तभी सामने से आ रही सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार उससे टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।