बिजनौर: बिजनौर में तालिब खालिद बंदुओं की जमानत फिर टली, जिला जज ने केस निचली अदालत को ट्रांसफर किया
Bijnor, Bijnor | May 1, 2026 बिजनौर में विगत दिनों जानलेवा हमले के कथित आरोप में जेल भेजे गए तालिब खालिद आबिद की जमानत आज फिर टल गई है। शुक्रवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार मामले में 4 मई को सुनवाई होनी है। भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंदु के ऊपर कथित हमले के आरोप में तीनों भाई जेल में बंद है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रॉबिन से हुए विवाद के बाद तीनों भाइयों की मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही है।