मिश्रिख: सोहरिया मजरा रानीपुरवा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का आरोप, पीड़ित परिवार ने की बड़ी बात
प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। ग्राम प्रधान पंचायत मित्र सहित सिकरेटरी पर रिश्वतखोरी का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार द्वारा मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित संबंधित अधिकारियों से की है। बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने को मजबूर है। मामला उजागर होने के बाद हड़काम मचा है।