रायडीह: रायडीह-पालकोट का 'आम्रपाली आम' पहुंचा दुबई, जनजातीय महिलाओं की मेहनत को मिली वैश्विक पहचान।
Raidih, Gumla | Jul 7, 2026 गुमला जिले के रायडीह और पालकोट प्रखंड में जनजातीय महिलाओं द्वारा उत्पादित आम्रपाली आम अब दुबई के प्रतिष्ठित LuLu Retail Store में बिक्री के लिए पहुंच गया है। जिला प्रशासन, JSLPS और APEDA के संयुक्त प्रयास से 3 जुलाई को भेजा गया 1 मीट्रिक टन आम सुरक्षित रूप से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच चुका है।