बक्सर: बक्सर में फोरलेन पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बालू लदी ट्रक, चालक की मौत, घंटों जाम
Buxar, Buxar | Jul 8, 2026 पटना-बक्सर फोरलेन पर बुधवार तड़के करीब 3 बजे अर्जुनपुर मोड़ के पास हुए हादसे में एक चालक की मौत हो गई। तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बालू लदी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालू लदी ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जाना था।