कठूमर: कठूमर में पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथों पर बच्चों को पिलाई गई दवा, घर-घर चलेगा अभियान
Kathumar, Alwar | Jun 28, 2026 राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को कठूमर कस्बा सहित क्षेत्रभर के बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. जवाहर सैनी ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा वंचित न रहे।