बक्सर: हीटवेव को लेकर डीएम ने दिए निर्देश, जिले के सभी पीएचसी में बनेंगे कूल रूम और प्याऊ
Buxar, Buxar | Mar 31, 2026 हीटवेव को लेकर जिले के सभी पीएचसी में कूल रूम बनाएं जाएगें। सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी।उक्त बातें डीएम साहिला ने कही। उन्होने कहा कि हीटवेव को लेकर जिले के सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि सभी डिपार्टमेंट अपने-अपने स्तर से हीट वेव को लेकर तैयारी सुनिश्चित करवाएं। खास तौर से नगर परिषद, एसडीओ, सभी बीडीओ व सीओ को निर्देश दिए गए हैं।