हजारीबाग: नगर निगम चुनाव में महापौर पद पर अरविंद कुमार राणा ने 5180 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। शुक्रवार को पांच बजे घोषित परिणाम के अनुसार अरविंद कुमार राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरफराज अहमद को पराजित किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी 17,393 वोट के साथ तीसरे और झामुमो समर्थित विकास कुमार राणा 12,453 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे।