बिंदकी: बिंदकी व जहानाबाद कस्बे में आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने पर दिया गया बल
फतेहपुर जनपद के बिंदकी व जहानाबाद में मंगलवार की दोपहर 12 बजे से भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन आयोजित हुए। जिसमें भाजपा के संगठन को और मजबूत करने तथा अगले वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने की बात कही गई। बिंदकी में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विधायक जयकुमार सिंह जैकी, जहानाबाद में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल रहे।