टीकमगढ़: खिरिया नाका पर दो बाइकों की टक्कर, दो लोग घायल
खिरिया नाका के पास आज दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों घायलों में से एक घायल का नाम परशुराम बताया गया है। बताया गया कि कुंडेश्वर रोड खिरिया नाका के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई है, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। घटना होने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।