टीकमगढ़: गंजी फील्ड के पास बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में हुए भर्ती
गंजी फील्ड के पास तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलों के दीपू, सुनील ओर वर्षा बताए गए हैं। बताया गया की वर्षा तिवारी एक बाइक पर सवार थी और पीछे से बाइक पर सवार दीपू विश्वकर्मा और सुनील विश्वकर्मा ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी, जिससे दीपू सुनील और वर्षा तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।