गऊघाट के पास एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। मड़ावरा निवासी सुरेंद्र नाम का युवक बाइक से टीकमगढ़ से अपने घर की ओर जा रहा था रास्ते में टीकमगढ़ गऊघाट के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।