बक्सर: बक्सर स्थित किला मैदान में क्रिकेटर की भूमिका मे नजर आए, 1 जून को मतदान करने की अपील
Buxar, Buxar | May 27, 2024 लोक सभा चुनाव में जिले के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने व 1 जून को शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर बक्सर स्थित किला मैदान में डीएम अंशुल अग्रवाल ने क्रिकेटर की भूमिका निभाई। बैटिंग किया। बताते चलें कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान शहर के किला मैदान में चलाया गया,डीएम ने सभी मतदाताओं से 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।