बक्सर: बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट बक्सर के तहत ब्रह्मपुर में पूर्व सैनिकों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
Buxar, Buxar | May 26, 2024 बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट बक्सर के बैनर तले ब्रह्मपुर प्रखंड के सैनिकों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद सिंह व सब इंस्पेक्टर अमित कुमार भी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। प्रखंड के हर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व अपने सैनिक एकता का परिचय दिया।