बक्सर: स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु बक्सर किला मैदान में क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन, डीएम ने लोगों को किया जागरूक
Buxar, Buxar | May 26, 2024 रविवार को स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत किला मैदान बक्सर में प्रशासन एकादश एवं मीडिया एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. आगामी एक जून को जिले में होने वाले वोट का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश की टीम में जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल कैप्टन तथा मीडिया एकादश का डॉ शशांक शेखर शामिल रहे. मैच में प्रशासन ने पहले बल्लेबाजी की.