मंझनपुर: देह व्यापार और रुपयों के विवाद में महिला की हत्या, कौशाम्बी पुलिस ने महिला समेत तीन को दबोचा, एसपी ने किया खुलासा
कौशाम्बी जिले में पांच दिन पहले सड़क किनारे मिले महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या अवैध देह व्यापार और रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में की गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस और एसओजी टीम ने एक महिला समेत उसके दो भांजो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।