संभल: सावन के सोमवार को श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
संभल के पातालेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर मंदिर शिवालय में हर हर महादेव के जय घोष से मंदिर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की और मनौतिया मांगी। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। साथ ही नगर पालिका की ओर से भी सेवाएं दुरुस्त रही ।