मुरैना नगर: मुरैना: वन रक्षक हत्या मामले में संपत्ति जांच तेज, अवैध कब्जे पर बुलडोजर और हरिकेश को शहीद दर्जा दिलाने की पहल
मुरैना में वन रक्षक की हत्या के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। आरोपियों की संपत्ति की जांच तेज कर दी गई है और एसडीएम को जमीन व मकानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध कब्जा मिलने पर बुलडोजर चलाया जाएगा। रेत माफियाओं पर नजर रखने के लिए एसएएफ जवान राजघाट पर तैनात हैं। हरिकेश गुर्जर को शहीद का दर्जा दिलाने प्रस्ताव भी भेजा गया है।