पटना ग्रामीण: कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान उर्फ खान सर के केस में टली सुनवाई,13 जुलाई तक फैसला सुरक्षित
चर्चित कोचिंग विवाद मामले में शनिवार को फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स के केस पर सुनवाई टल गई है. खान के वकील अरविंद कुमार ने बताया कि कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद 13 जुलाई तक फैसला सुरक्षित रख लिया है. इससे पहले रौशन आनंद पक्ष के वकील सत्या झा ने खान सर पर क्रिमिनल हिस्ट्री छिपाने का आरोप लगाते हुए जमानत का विरोध किया था, जिस पर कल को