नवाबगंज: पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ने व्यापार मंडल व सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारिक बंधुओं के साथ की गोष्ठी
बाराबंकी रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा बुधवार करीब 2 बजे जनपद के व्यापार मंडल व सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों/व्यापारिक बन्धुओं के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में व्यापारियों की सुरक्षा व पुलिस स्तर की अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।