हरिहरगंज: हजारीबाग: मासूम सीता की हत्या के खिलाफ हरिहरगंज भाजयुमो का प्रेस कॉन्फ्रेंस, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
हरिहरगंज न्यू सब्जी बाजार स्थित नयन होटल में बुधवार के दोपहर 2:00 बजे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने हजारीबाग के मासूम सीता के निर्मम हत्या के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोषी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश मेहता, विश्वदीप कुमार, विजय प्रजापति, टनटू मिश्रा, रामवृक्ष मस्ताना दिनेश पासवान आदि शामिल थे।