श्री गंगानगर: श्रीकरणपुर: पुलिस हिरासत से चोरी के दो आरोपी फरार, जिलेभर में किया गया अलर्ट
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 2, 2026
श्रीगंगानगर। श्रीकरणपुर में पुलिस हिरासत से चोरी के दो आरोपी फरार हो गए। बुधवार शाम पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, तभी वे चकमा देकर भाग निकले। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिलेभर में अलर्ट जारी कर नाकाबंदी कराई गई, लेकिन देर शाम तक सुराग नहीं लगा।