खंडवा नगर: खंडवा: खेती-किसानी करने वाले 3 सगे आदिवासी भाई बने कांस्टेबल, 7 युवाओं का एमपी पुलिस में हुआ चयन
खंडवा जिला मुख्यालय से लगे भकराड़ा गांव के एक ही आदिवासी परिवार के 3 सगे भाइयों सहित कुल 7 युवाओं का चयन मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हुआ है। हाल ही में जारी हुए परीक्षा परिणाम में चयनित सभी युवा खेती-किसानी वाले पारिवारिक बैकग्राउंड से आते हैं। वर्तमान में इन युवाओं के चयन से गांव में खुशी का माहौल है,