अजीतमल: जिले में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 3438 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
जिले में रविवार दोपहर 12 बजे प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए बनाए गए नौ केंद्रों पर एक ही पाली में 3438 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया, तिलक इंटर कॉलेज औरैया, जनता इंटर कॉलेज ककोर, बु