त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-01 सुसनेर में सदस्य पद के लिए मतगणना 02 जनवरी को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुसनेर में की जाएगी।मतगणना कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों का तृतीय रेंडमाइजेशन गुरुवार दोपहर 12 बजे एनआईसी कक्ष में सम्पन्न हुआ।