मंझनपुर: सैंता गांव में खूनी संघर्ष के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, न्याय की आस में पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के सैंता गांव में पुरानी रंजिश और बालू हटाने के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने सोमवार को लगभग 1 बजे पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।