बारां: कोटा रोड स्थित रिद्धि सिद्धि कॉलोनी सिविल लाइन से स्नेक कैचर जसवंत चौधरी ने दो विशाल सर्पों को पकड़ा
Baran, Baran | Jul 8, 2025 रिद्धी सिद्धि कॉलोनी, सिविल लाइन में मंगलवार को क्षेत्रवासी युगल यादव ने घर के पास दो विशाल सर्पों को घूमते देखा। युगल यादव ने तुरंत सर्प विशेषज्ञ (स्नेक कैचर) जसवंत चौधरी को सूचना दी। जसवंत चौधरी ने सावधानीपूर्वक खोजबीन कर दोनों सर्पों को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। पकड़े गए सर्पों की लंबाई लगभग 8 से 10 फीट के बीच थी।