बारां: कोटा रोड नागेश्वर कॉलोनी में जानलेवा बने गहरे गड्ढे, दंपति स्कूटी से गिरकर हुए घायल
Baran, Baran | Jul 8, 2025 कोटा रोड पर बनी वीआईपी कॉलोनी नागेश्वर कॉलोनी में जरा सी बारिश से ही 1 से 2 फीट पानी जमा हो जाता है। सड़क में इतने गहरे गड्ढे बने हुए हैं की आम आदमी का वहां वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इस कॉलोनी में खाद व्यवसायी राजेंद्र कुमार गुप्ता व धर्मपत्नी संध्या गुप्ता स्कूटी से सांसद कार्यालय के पास गिरकर घायल हो गए। पड़ोसियांे ने आकर संभाला।