दरभंगा: दरभंगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी सहित कई मामलों में हुई गिरफ्तारियां
जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब बरामदगी के साथ कई प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पतोर थाना की पुलिस ने सुरहाचट्टी से 30.080 लीटर विदेशी शराब के साथ शत्रुधन महतो को गिरफ्तार किया। सकतपुर थाना कांड संख्या 66/25 के प्राथमिकी...