कानपुर: स्वरूप नगर में जज की गाड़ी पर हमला, कार खड़ी करने को लेकर नोंकझोंक, शीशा तोड़ा और मारने की दी धमकी
स्वरूप नगर में चार लड़कों ने जज की गाड़ी पर हमला कर दिया। स्वरूप नगर बाजार में कर खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ। नोकझोंक ज्यादा बड़ी तो लड़कों ने कार का शीशा तोड़ दिया। पति-पत्नी हमले के बाद स्वरूप नगर थाने पहुंचे पुलिस ने जज दंपति की तहरीर पर सोमवार रात 9:00 बजे चारों लड़कों को हिरासत में ले लिया है।