कानपुर: सुप्रीम कोर्ट के वकील ने ICICI बैंक पर लगाए धांधली के आरोप
मॉल रोड स्थित जेएस टावर में आईसीआईसीआई बैंक के सामने सुप्रीम कोर्ट के एक वकील धरने पर बैठ गए। सोमवार 11 बजे वकील अपने अन्य साथियों के साथ बैंक गेट के बाहर पहुंचे और अमरण अनशन करने के लिए सड़क पर खड़े हो गए। वकील अपने साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लाए थे। जिसके जरिए वो चिल्लाकर उनके साथ बैंक द्वारा की गई धांधली के बारे में जानकारी दे रहे थे।