कानपुर: सचेड़ी में रिश्तेदार की मौत सुनकर घर से निकली वृद्धा की बस की चपेट में आने से हुई मौत
सचेंडी के रायपुर गांव में सोमवार 11:00 बजे सड़क हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतिका अपने रिश्तेदार की मौत की खबर सुनकर उनके घर जा रही थी तभी निजी बस के चपेट में आ गई। महिला को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।