कानपुर: नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
लंबित समस्याओं का निराकरण न होने पर स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में सोमवार 2:00 पनगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नगर निगम में नारेबाजी की। आक्रोशित कर्मचारियों ने बताया कि तमाम बार शासन व प्रशासन को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर पत्राचार किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।