कानपुर: कमला नगर स्थित सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के क्रिसमस कार्निवल के दौरान स्टूडेंट्स ने उड़ाई ट्रैफिक की धज्जियां
कमला नगर स्थित सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर सोमवार 2बजे आयोजित क्रिसमस कार्निवाल आयोजन में स्टूडेंट्स ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा कर रख दी। आयोजन में कमला नगर से ऊंट व घोड़े पर सवार स्टूडेंट्स ने यात्रा निकाली तो स्टूडेंटस रांग साइड से चार पहिया वाहन लेकर निकल पड़े, इतना ही नहीं बीच रोड में कारें खड़ी कर स्टूडेंट्स उनकी छत पर खड़े होकर झूमने लगे।