जहानाबाद: एसएस कॉलेज सहित विभिन्न स्थानों पर मतदान को लेकर चल रहे तैयारियों का जिला पदाधिकारी के द्वारा लिया गया जाएजा
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर आज दिनांक 24 मई 2024 को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा 218 मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित डिस्पैच सेंटर तथा बज्रगृह , 217- घोसी विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच केंद्र एवम बज्रगृह तथा 216 विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत एसएस कॉलेज जहानाबाद का निरीक्षण किया गया।