जांजगीर: खोखरा के जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच शुरू
जांजगीर-चांपा के जिला जेल खोखरा में दुष्कर्म के आरोपी दुवास केवट ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार आरोपी को सोमवार को बलौदा पुलिस द्वारा जेल दाखिल कराया गया था। बताया जा रहा है कि उसने जेल परिसर के बाथरूम में कपड़े के सहारे फांसी लगाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।