शिकोहाबाद: फिरोजाबाद में चला सख्त चेकिंग अभियान, 1201 वाहनों की जांच में 264 के चालान और 33 वाहन सीज किए गए
फिरोजाबाद में सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में शुक्रवार रात ⁰विशेष अभियान चलाया गया जिसमें जनपद भर में बैरियर लगाकर दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और बिना कागजात चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसते हुए कुल 1201 वाहनों की जांच की गई जिनमें 264 का चालान और 33 वाहन सीज किए।