रसूलाबाद: रसूलाबाद में सपा के PDA सम्मेलन में गुटबाजी सामने आई, टिकट की दावेदारी को लेकर समर्थकों में नारेबाजी और हंगामा
रसूलाबाद में समाजवादी पार्टी की विधानसभा टिकट की दावेदारी को लेकर चल रही खींचतान PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में खुलकर सामने आ गई रसूलाबाद कस्बे के गुलशन गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सामने ही पार्टी के दो प्रमुख दावेदारों के समर्थक आमने-सामने आ गए।अपने अपने नेता के समर्थन में जमकर नारेबाजी की