वारासिवनी: सावंगी के पास पुल पर पिकअप और कार की भिड़ंत, कोई जनहानि नहीं
वारासिवनी। धानीटोला-कटंगी रोड पर सावंगी के समीप पुल के ऊपर रात्रि में पिकअप वाहन और कार की टक्कर हो गई। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।