भरतपुर: गायत्री शक्तिपीठ में बुधवार को 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं महिला सम्मेलन का आयोजन
भरतपुर के नदबई के गायत्री शक्तिपीठ में बुधवार को 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंची टोली ने कार्यक्रम का संचालन किया। सम्मेलन में रेखा और रश्मि ने नारी जागरण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए महिलाओं को फिजूल खर्ची से बचने और संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।