गोपालगंज: गोपालगंज में ट्रैफिक पुलिस का वाहन जाँच अभियान, ₹1 लाख 1 हजार का जुर्माना वसूला
गोपालगंज शहर सहित पूरे जिले में ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक वाहन जांच अभियान चलाया है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने 1लाख 1 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। बताया जाता है कि वरीय अधिकारी के आदेश के बाद गोपालगंज शहर सहित पूरे जिले में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया है। इसकी जानकारी ट्रैफिक डीएसपी ने दी है।