गोपालगंज: नवादा गांव में घर में आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलसी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव में घर में आग लगने से एक महिला गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि घर में अचानक आग लग गई।जिससे घर में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।