गोपालगंज: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पहचान उजागर करने वालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में महिला के बयान पर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज करने के साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला का पहचान उजागर करने वाले सोशल मीडिया चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी अवधेश दीक्षित ने गुरुवार की दोपहर 3:20 पर दी।