मंसूरचक: दशरथपुर के उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में SC/ST कर्मचारी संघ का अंचल सम्मेलन आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
मंसूरचक प्रखंड के उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय दशरथपुर के सभागार में एससी, एसटी कर्मचारी संघ का अंचल सम्मेलन सोमवार की दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि विजय दास, जिला संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से किया. सम्मेलन को तेघरा अनुमंडल सचिव डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी ने संबोधित किया.