मंसूरचक: फाटक चौक से महाशिवरात्रि पर हिन्दू सेवा संगठन ने निकाली भव्य शोभा यात्रा, दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए
मंसुरचक प्रखंड के फाटक चौक दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर से हिन्दु सेवा संगठन के बैनर तले भब्य शोभा यात्रा बुधवार की सुबह 11:00 बजे शांतिपूर्ण वातावरण के साथ निकाली गयी. जो पेठिया गांछी, भवानीपुर ,सिमरतल, महेंद्र गंज, समसा, मूर्ति बाजार होते हुयें कचहरी घाट पर समापन किया गया.