🚩 नवरात्रि पर माँ दुर्गा के दरबार में पहुंचे डीएम-एसपी, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था 🚩
📍 फफूंद रोड, दिबियापुर | औरैया
🙏 शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने फफूंद रोड स्थित माँ दुर्गा जी के पंडाल में विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से अधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
🚔 पूजा के बाद सड़कों पर उतरे अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
आरती-पूजन के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
🤝 आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही, सभी से नवरात्रि पर्व को शां�
Auraiya, Auraiya | Oct 12, 2026