गया टाउन सीडी ब्लॉक: भीषण गर्मी को लेकर गया प्रशासन अलर्ट, डीएम शशांक शुभंकर ने जगह-जगह पेयजल व प्याऊ की व्यवस्था की
गया में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए ज़िला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर सभी नगर निकायों व अंचलों में जनहित में नि:शुल्क पेयजल और प्याऊ की व्यवस्था की गई है। सार्वजनिक स्थलों पर राहगीरों, श्रमिकों व आम लोगों को राहत दी जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खराब चापाकलों की मरम्मत और जलापूर्ति योजनाओं की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।